|
सिंगापुर से भारत को रुपया प्रेषण शीघ्रतर रूप में भेजना और भारत
में 'सीबीएस'(कोर बैंकिंग समाधान)
के तहत 1500 से अधिक शाखाओं में रखे गये ग्राहकों के खातों में सीधा जमा
करना इस सेवा का उद्देश्य है।
यह योजना सिंगापुर में 10.06.2006 को आरंभ की है ।
पारंपरिक कागज आधारित 'डाक अंतरण'की प्रेषण प्रणाली को बदल कर
इंडियन बैंक सिंगापुर भारत को
प्रेषण भेजने के लिए इलेक्ट्रॉनिक चैनल का अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी
का उपयोग करेगी। यह परागमन समय को
को काफी कम करेगी एवं ग्राहक संतुष्टि में बढोत्तरी करेगी । ग्राहकों
को 'इंडिया नेट बैंक (यूआरएल -
https://indianbank.in/netbank.htm में विस्तृत विवरण्ा उपलब्ध है।
)के जरिए भारत में
सीबीएस शाखाओं में उनके अनुरक्षित खातों को देखने की सुविधा 'इंटरनेट
बैंकिंग-व्यू'का लाभ उठाने
के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है । यह ग्राहकों को ऑनलाइन स्पीडरेमिट
के जरिए अपने खाते में भेजे
गए प्रेषणों की स्थिति को देखने के योग्य बनाएगा ।
सीबीएस शाखाओं हेतु यहां क्लिक करें
ग्राहकों को लाभ -इंडियन बैंक सिंगापुर के जरिए भारत में सीबीएस
शाखाओं में प्रेशर राशि इलेक्टॉनिक रूप में
शीघ्रतम रूप में क्रेडिट हो जाता है । 'इंटरनेट बैंकिंग व्यू'के साथ
जुड़ी स्पीड रेमिट की दोहरी सुविधा
ग्राहकों के लिए तीव्रता,सुरक्षा एवं आराम सुनिश्चित करेगी । प्रेषकों
के लंबे समय से सिंगापुर से
भारत में शीघ्र खाता क्रेडिट की आवश्यकताओं को पूरा करने के लक्ष्य
से लाई गई है ।
|