| |
अब इंडियन बैंक एटीएम/मेस्ट्रो कार्डो को
देश भर में 24000 से अधिक एटीएमों पर उपयोग किया जा सकता है
एटीएम लोकेटर- इंडियन बैंक एटीएम
लोकेशन (यहां क्लिक करें )
आईबी मेस्ट्रो डेबिट कार्ड
हमारी 24 घंटे हाई पावर्ड, मूल्य बर्धित
एटीएम सह डेबिट कार्ड, जोकि सिर्फ एक विजिटिंग कार्ड के आकार का है,
एटीएम में उपलब्ध सुविधाओं के लिए एक पासपोर्ट एवं व्यापारिक संस्थापनाओं
में शॉपिंग हेतु एक पासपोर्ट है । प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस)
पर सामानों/सेवाओं की खरीद हेतु डेबिट
कार्ड का उपयोग
मेस्ट्रो डेबिट कार्ड का उपयोग ''मास्टर कार्ड/मेस्ट्रो/ साइरस लोगो'' को प्रदर्शित करने व्यावसायिक संस्थापनाओं/सेवा
संगठनों से सामान/सेवाओं की खरीद करने हेतु किया जा सकता है । विश्व
स्तर पर 23 मिलियन पीओएस टर्मिनल तथा 1 मिलियन से अधिक एटीएम हैं जो
मेस्ट्रो डेबिट कार्ड स्वीकार करते हैं । भारत में 1,50,000 से
अधिक पीओएस टर्मिनल एवं 12000 एटीएम है जो मेस्ट्रो डेबिट कार्ड स्वीकार
करते हैं ।
मेस्ट्रो डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान हेतु प्रकियाविधिः
वेंडर रीडर पर कार्ड स्वाइप करता है;
खरीदकर्ता राशि, खाते का प्रकार जैसे बचत अथवा चालू की प्रविष्टि करता
है तथा उसके बाद गुप्त पिन संख्या की प्रविष्टि करता है;
रीडर पर लेनदेन अनुमोदित प्रदर्शित होता है ;
टर्मिनल द्वारा दो प्रतियों में चार्ज स्लिप मुद्रित होता है और
खरीदकर्ता को दोनो स्लिपों पार हस्ताक्षर करने होते हैं ;
बिल के साथ एक चार्ज स्लिप कार्ड धारक को सौंप दिया जाता है; वेंडर
चार्ज स्लिप की दूसरी प्रति अपने पास रखता है ।
|
स्वचालित टेलर मशीन (एटीएम) पर सुविधाएं
- महत्वपूर्ण लोकेशनों पर हमारी
सुविधाजनक रूप से अवस्थित 24 घंटे एटीएमों से किसी भी समय नकद आहरण
।
- नकद एवं चैक जमा - 24 घंटे ।
सिर्फ हमारे एटीएमों में इसे जमा करें और यह अगले कार्यदिवस में
खाते में क्रेडिट हो जाएगा । उसी प्रकार चैक को भी जमा किया जा सकता
है ।
- जमा शेष की पूछताछ एवं खाते की विवरीः -
बिल्कुल मुफ्त । एटीएम स्क्रीन खाते में जमा शेष को बताएगी ।
एटीएम से पिछले कुछ लेनदेनों से संबंधित एक लघु विवरणी भी प्राप्त
की जा सकती है ।.
- चैक बुक डिलीीः - एटीएम में चैक
बुक हेतु अपना अनुरोध डालें और वह आपको डिलीवर कर दिया जाएगा ।
- आकर्षक छूट - डिपार्टमेंटल स्टोर्स,
टेक्सटाइल स्टोर्स, फूड आउटलेटों, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों, थीम
पार्को से आपकी खरीद पर आकर्षक छूट ।
एटीएम कार्डङ/डेबिट कार्ड के जरिए नकद आहरण:
- इंडियन बैंक एटीएम कार्ड/मेस्ट्रो कार्ड का उपयोग निम्न
से नकद आहरण के लिए किया जा सकता हैः
इंडियन बैंक एटीएम;
साझा व्यवस्था के तहत सदस्य बैंकों के
एटीएमों - एमआईटीआर(पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स,
करूर वैश्य बैंक, इंडसइंड बैंक तथा यूको बैंक ) ;
साझा व्यवस्था के तहत सदस्य बैंकों के
एटीएमों - कैश ट्री(बैंक ऑफ इंडिया युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया यूनियन
बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, देना बैंक, बैंक ऑफ राजस्थान,
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कर्नाटक बैंक एवं इंडियन ओवरसीज बैंक) ;
साझा व्यवस्था के तहत सदस्य बैंकों के
एटीएमों - 'नेशनल फाइनेंसियल स्विच' (इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा,
सिटी यूनियन बैंक, कार्पोरेशन बैंक, डेबलपमेंट क्रेडिट बैंक,
आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक,तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लि., द
कॉस्मो को ऑपरेटिव बैंक लि., द ध्नलक्ष्मी बैंक लि., जम्मू एवं
कश्मीर बैंक लि., साउथ इंडियन बैंक लि., यस बैंक लि.) ;
भारतीय स्टेट बैंक तथा इसकी सहयोगी बैंकों
की एटीएम;
आंध्र बैंक के एटीएम;
इंडियन बैंक मेस्ट्रो कार्ड का एचडीएफसी
बैंक, सिटी बैंक, स्टैडर्ड चार्टर्ड बैंक, एचएसबीसी बैंक आदि जो
मास्टर कार्ड/मेस्ट्रो/साइरस कार्ड स्वीकार करते हैं, में भी
उपयोग किया जा सकता है;
|
|