Indian Bank              
बैकिंग प्रौद्योगिकी   को आम आदमी तक पहुंचाना होम पेज प्रोफाइल उत्‍पाद एवं सेवाएं एनआरआई सूचना एनआरआई योजना अतिथि पुस्तिका
  भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमोदन के अध्‍यधीन एनआरआई सुविधाएं
  भारतीय रिजर्व बैंक विभिन्‍न योजनाओं के तहत प्रत्‍यावर्तन आधार पर शेयरों/प्रतिभूतियों में निवेश की अनुमति देता है। निवेश की जानेवाली राशि विदेश से प्रेषित हो अथवा निवेशक के एनआरई/एफसीएनआर खाते में धारण की गई निधियों से प्रदत्‍त हो। 

एनआरआई/पीआईओ हेतु निवेश्‍ अवसर

  • एनआरआई/पीआईओ को भारत सरकार/भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमोदन से प्रत्‍यावर्तन आधार पर किसी संस्‍था/मालिकाना हक वाली संस्‍था में निवेश करने की अनुमति है।
  • एनआरआई/पीआईओ को कृषि/बागवानी/अथवा रियल एस्‍टेट में संलग्‍न संस्‍था नही होने के अध्‍यधीन भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व अनुमोदन के बिना गैर प्रत्‍यावर्तन आधार पर संस्‍था/मालिकाना हक वाली संस्‍था में निवेश की अनुमति है। भूमि का व्‍यापार तथा अचल संपत्ति का लाभ अर्जित करने या आय कमाने के नजरिए से निवेश को इससे बाहर रखा गया है।
  • एनआरआई /पीआईओ को बिना किसी सीमा के गैर-प्रत्‍यावर्तन आधार पर सार्वजनिक निर्गम या निजी प्रति भागिता द्वारा भारतीय कंपनियों के शेयरों/परिवर्तनीय डिबेंचरों में निवेश करने की अनुमति है।
  • एनआरआई/पीआईओ बिना किसी सीमा के गैर-प्रत्‍यावर्तन आधार पर दिनांकित सरकारी प्रतिभूतियों, ट्रेजरी बिल बिलों, देशीय म्‍यूचुअल फंड की यूनिटों तथा मुद्रा बाजार म्‍यूचुअल फंडों की खरीद भी कर सकता है।
  • भारत सरकार द्वारा अनुमत क्षेत्रीय कैप के अन्‍दर अर्ह उद्योगों में प्रत्‍यावर्तन आधार पर निवेश की अनुमति है।
  • पोर्टफोलियो निवेश के तहत एनआरआई/पीआईओ डिबेंचरों की प्रत्‍येक सिरीज के प्रदत्‍त पूंजी/प्रदत्‍त मूल्‍य के 5 प्रतिशत तक प्रत्‍यावर्तन/गैर प्रत्‍यावर्तन आधार पर शेयरों/परिवर्तनीय डिबेंचरों की ख्‍रीद की अनुमति है। सभी एनआरआई द्वारा खरीदे गए शेयरों/परिवर्तनीय डिबेंचरों का कुल प्रदत्‍त मूल्‍य कंपनी की प्रदत्‍त पूंजी/डिबेंचरों की सिरीज के प्रदत्‍त मूल्‍य के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। कंपनी की सामान्‍य निकाय द्वारा कुल उच्‍चतम सीमा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 24 प्रतिशत की जा सकती है।

पिछली बार अद्यतन August 10, 2004


1024*768:::: में उत्‍तम रूप से देखा जा सकता है. कॉपीराइट सुरक्षित इंडियन बैंक