Indian Bank
Taking Banking  Technology to the Common Man

     
 

दूरस्‍थ शिक्षण की योजना जो विशेष रूप से इंडियन बैंक के कर्मचारियों के लिए है, प्रशिक्षण प्रणाली के ज़रिए मानव संसाधन का विकास करने की एक नवोन्‍मेष कार्यप्रणाली के रूप में शुरू की गई थी।

स्‍वयं विकास हेतु दूरस्‍थ शिक्षण (डीएलएसडी) की योजना अप्रैल '94 में शुरू की गई तथा इंडियन बैंक के सभी संवर्गों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्‍या में पाठ़यक्रम में भाग लेने में रूचि दिखाई। इंडियन बैंक का डीएलएसडी कार्यक्रम बैंक के सभी संवर्गों के कर्मचारियों के लिए खुला है। इसमें तीन पाठ़यक्रम 'ए', पाठद्ययक्रम 'बी' तथा पाठ़यक्रम 'सी'। प्रत्‍येक विषय में 6 अध्‍याय हैं।

 
 

यह बैंक के शुरूआती प्रतिभागियों अथवा उनके लिए अभिकल्पित किया गया है, जो शाखा के मूलभूत क्रियाकलापों से आरंभ करना चाहते हैं। इसमें हम जमा, नकदी, समाहरण, प्रेषण, अनुषंगी सेवाएं, सरकारी लेनदेन, बैंकिंग संबंधी कानून, ग्राहक सेवा, कार्यपरक नीतिशास्‍त्र, गुणवत्‍ता प्रबंधन तथा आचरण विज्ञान जैसे विषयों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करते है।

 
 

यह तीन वर्ष से अधिक अनुभव वाले कर्मचारियों के लिए अभि‍कल्पित किया गया है और यह उन्‍हें पदोन्‍नति परीक्षाओं के साथ-साथ सीएआईआईबी परीक्षाओं में बैठने हेतु सहायता प्रदान करेगा। इसमें जमा, समाहरण, प्रेषण अनुषंगी सेवाएं, अग्रिम, वसूली और लाभप्रदता, विदेशी विनिमय तथा वित्‍तीय सेवाएं जैसे विषय शामिल हैं।

 
 

यह शाखाओं में उत्‍तम कार्य अनुभव रखने वाले कर्मचारियों के लिए अभिकलित किया गया है। यह एक उच्‍च स्‍तरीय पाठ्यक्रम है, जिसमें कर्मचारियों को केस स्‍टडी के जरिए अपरने अनुभवों को बाटने तथा समस्‍या सुलझाने की दक्षता को बढ़ाने का सुअवसर प्रदान किया जाता है।

 

सभी पाठ्यक्रमों के प्रश्‍नपत्र में, अध्‍याय में बताए गए विषयों के संक्षिप्‍त‍ विवरण तथा मैनुअलों/परिपत्रों के संदर्भ शामिल होते हैं। इसमें वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍न, केस स्‍टडी तथा संक्षिप्‍त एवं विस्‍तृत उत्‍तर वाले प्रश्‍न होते है।

डीएलएसडी में शामिल होने के इच्‍छुक इंडियन बैंक के कर्मचारी अपना एसआर संख्‍या, पदनाम, शाखा के नाम, बैंक में भर्ती होने की तारीख़, योग्‍यता, पाठ्यक्रम का विकल्‍प तथा पूरे पते के विवरणों के साथ इमेज को लिखें अथवा ई-मेल करें।

   
 
 < इंडियन बैंक होम पेज पर फिर से जाने के लिए >