Indian Bank
Taking Banking  Technology to the Common Man

              
 

इमेज के कम्‍प्‍यूटर केन्‍द्र में पूर्णत: नेटवर्क किए गए वातावरण में अद्यतन पेंटियम मशीनें हैं। कम्‍प्‍यूटर केन्‍द्र में तीन कम्‍प्‍यूटर कक्षाएं हैं, जिसमें प्रत्‍येक में लगभग 25 कम्‍प्‍यूटर हैं।

कम्‍प्‍यूटर आधारित कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को विशेष रूप से प्रत्‍येक प्रतिभागी को एक पृथक कम्‍प्‍यूटर की व्‍यवस्‍था है। इसके परिणामस्‍वरूप प्रतिभागी संकल्‍पना की जानकारी प्राप्‍त करने के तत्‍काल बाद उसका प्रयोग करके देख सकते हैं।

किसी सामान्‍य कम्‍प्‍यूटर शिक्षण पद्धति में एक पृथक कम्‍प्‍यूटर प्रयोगशाला होती है तथा केवल प्रयोगशाला सत्र के दौरान ही प्रतिभागी इसके प्रवेश कर पाते हैं। परन्‍तु इमेज में संकल्‍पनाओं की जानकारी प्राप्‍त करते समय ही प्रतिभागी अन्‍वेषण तथा प्रयोग कर सकते हैं। इससे बताए गए संकल्‍पनाओं को वहीं के वहीं सूदृढ़ कर पाना सुगम हो जाता है।

 

कम्‍प्‍यूटर केन्‍द्र के महत्‍वपूर्ण पहलू :

  प्रत्‍येक कम्‍प्‍यूटर कक्षा में नेटवर्क किए गए 25 कम्‍प्‍यूटर हैं।
  बिजली गुल होने की स्थिति से बचने के लिए सभी कम्‍प्‍यूटरों को यूपीएस के साथ जोड़ा गया है।
  कम्‍प्‍यूटर कक्षाएं केन्‍द्रीकृत रूप से वातानुकूलित हैं।
  बिजली गुल होने पर 750 केवीए का वृहत् क्षमता वाला जेनेरेटर कार्य करता है।
  दोनो कमप्‍यूटर कक्षाओं में अद्यतन मल्‍टीमीडिया प्रोजेक्‍टर हैं, जिनके ज़रिए कम्‍प्‍यूटर संबंधी संकल्‍पनाओं को स्‍क्रीन पर प्रदर्शित किया जाता है।
  प्रतिभागी स्‍वयं देख सकते है, कि किसी प्रशिक्षक द्वारा अमुक परिणाम कैसे प्राप्‍त हुआ। कुर्सियां और मेज इस प्रकार से तैयार किए गए हैं, कि बहुत देर तक सुविधापूर्वक बैठा जा सके।
  अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्‍न प्रकार के साफटवेयर लोड करने की सुविधा।
 
   
 
 < इंडियन बैंक होम पेज पर फिर से जाने के लिए >