इंडियन बैंक एनएसडीएल के साथ निक्षेपागार साझेदार बन गया है। निवेशक अब हमसे निक्षेपागार सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
जिस तरह से एक व्यक्ति बैंक खाता खोलता है, उसी तरह एक निवेशक हमसे निक्षेपागार सुविधाएं प्राप्त करने के लिए डीमैट खाता खोल सकता है।
बुनियादी सेवाएँ
डीमैटेरियलाइज़ेशन अर्थात भौतिक प्रमाणपत्रों को इलेक्ट्रानिक रूप में परिवर्तित करना।
रीमैटेरियलाइज़ेशन अर्थात् डीमैट रूप वाली प्रतिभूतियों को भौतिक प्रमाणपत्रों में परिवर्तित करना।
इलेक्ट्रानिक रूप में खरीदे गए शेयरों की प्राप्ति तथा बेचे गए शेयरों की सुपुर्दगी।
ऋण के लिए डीमैटेरियलाइज़ की गई प्रतिभूतियों को गिरवी/दृष्टिबंधक रखना।
सार्वजनिक निर्गमों, साधिकार निर्गमों में आबंटित प्रतिभूतियों को इलेक्ट्रानिक रूप में जमा करना।
बोनस जैसे नकद रहित कार्पोरेट लाभों को इलेक्ट्रानिक रूप में प्राप्त करना।
डीमैट खातों पर रोक लगाना ताकि खाते से निकासी न हो।
डीमैट खातों के लिए नामांकन सुविधा।
पते में परिवर्तन संबंधी सेवाएं।
प्रतिभूतियों का अंतरण करना।
अन्य सुविधाएं, जैसे उसी खाते में ऋण लिखत धारित करना इत्यादि।
आप एक डीमैट खाता कैसे खोलेगे
एक डीमैट खाता खोलने के लिए आपको प्रस्तुत करने हैं -
पासपोर्ट/राशन कार्ड/मतदाता पहचान कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस द्वारा पहचान प्रमाण एवं पते का प्रमाण।
पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ
बैंक खाता विवरण यथा खाता सं. शाखा एवं माइकर कूट
डीमैट खाता खोलने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है।
खाता खोलते समय उपर्युक्त कागजातों की मूल प्रतियां छायाप्रति के साथ प्रस्तुत करनी हैं।
» डीपी सेवा प्रस्तुत करनेवाली शाखाओं की सूची
» डीमेट खाते खोलने के लिए व्यक्तियों के लिए आवेदन फॉर्म
» डीमेट खाते खोलने के लिए कंपनियांे के लिए आवेदन फॉर्म
» प्रभारों की अनुसूची
» डीमेट और डीपी सेवाओं पर अक्सर पूछे जानेवाले प्रश्न (एफएक्यू)
» ऑफ़लाइन व्यापार खाता
» ऑफ़लाइन ट्रेडिंग खाते के लिए आवेदन फॉर्म
» ऑनलाइन ट्रेडिंग खाता
» ऑनलाइन ट्रेडिंग खाते के लिए आवेदन फॉर्म
अधिक जानकारी हेतु, कृपया 044
28584337 @28584749 पर इंडियन बैंक से संपर्क करें अथवा हमें ibdps@indian-bank.com पर ईमेल करें। |