![]() |
|
|||||||
|
|
होम पेज | प्रोफाइल | उत्पाद एवं सेवाएं | एनआरआई सूचना | एनआरआई योजना | अतिथि पुस्तिका | ||
आरटीजीएस के बारे में
तत्काल सकल निपटान (आरटीजीएस) प्रणाली एक निधि अंतरण प्रणाली है जहां एक बैंक से दूसरे बैंक पर ''तत्काल'' तथा ''सकल'' आधार पर राशि का अंतरण किया जाता है। यह बैंकिंग चैनल के जरिए सबसे तीव्र संभव राशि अंतरण प्रणाली है।
आरटीजीएस लेनदेन हेतु
राशि की उच्चतम सीमा :
आरटीजीएस प्रणाली प्राथमिक रूप में एक बड़े मूल्य के अंतरणों हेतु है.
आरटीजीएस के जरिए प्रेषित की जानेवाली न्यूनतम राशि रू. 1 लाख है।.
आरटीजीएस लेनदेनों हेतु कोई उच्चतम सीमा नहीं हैं।
लेनदेन समय :
आरटीजीएस सेवा ग्राहकों के लेनदेन हेतु सप्ताह के दिनों (सीमावार-शुक्रवार) को 9.00 बजे से 16.30 बजे तक तथा शनिवार को 9.00 बजे से 12.00 बजे तक उपलब्ध है।
ऋण हेतु समय सीमा :
हिताधिकारी बैंक निधि अंतरण संदेश प्राप्त होने के दो घंटे के अन्दर हिताधिकारी के खाते में राशि जमा कर देता है।
इंडियन बैंक इंडजेट रेमिट सुविधा आरटीजीएस के तहत हमारी सभी कोर बैंकिंग प्रणाली (सीबीएस) शाखाओं में हमारे पास उनके खाते से निधियों का अंतरण अन्य आरटीजीएस योग्य बैंक शाखाओं के ग्राहकों को किया जा सकता है। उसी प्रकार इंडियन बैंक के ग्रहण अन्यों से भी निधियां प्राप्त कर सकते हैं जिनके खाते अन्य आरटीजीएस योग्य बैंक शाखाओं में है। यह अत्यंत सुरक्षित एवं संरक्षित प्रेषण सुविधा है। निधियां तत्काल उपयोग हेतु उपलब्ध होंगी। पारंपरिक प्रेषण जैसे डीडी या चैकों की वसूली की तुलना में यह सस्ती प्रेषण सुविधा है।
आरटीजीएस प्रेषण हेतु जरूरी आवश्यक सूचनाएं :
प्रभावी आरटीजीएस प्रेषण हेतु प्रेषणकर्ता ग्राहक बैंक को निम्नलिखित
सूचना प्रस्तुत करनी है।:
1. प्रेषित की जानेवाली राशि
2. उनका/उनकी खाता संख्या, जहां से डेबिट की जानी है
3. हिताधिकारी बैंक का नाम
4. हिताधिकारी ग्राहक का नाम
5.
हिताधिकारी ग्राहक का खाता संख्या
6. प्रेषणकर्ता से प्राप्तकर्ता को सूचना, यदि कोई हो तों
7.
प्राप्तकर्ता शाखा का आईएफएससी कोड
(आईएफएससी कोड जानने के लिए हमारी शाखाएं मदद करेंगी).
हमारे बैंक के ग्राहक जो आरटीजीएस के जरिए आनेवाला प्रेषण प्राप्त कर रहे है को 9 अंकोवाली सीबीएस खाता संख्या (10 अंकों के बीच बिना हाइपन अथवा स्पेस के) प्रेषणकर्ता को शीघ्र क्रेडिट हेतु सूचित करना है।
आईएफएससी कोड के साथ हमारी शाखाओं जो आरटीजीएस योग्य है, की सूची हेतु यहां क्लिक करें।.
नोट : आरटीजीएस हेतु अनुरोध हमारी शाखाओं में कट ऑफ समय से 15 मिनट पूर्व तक स्वीकार किए जाएंगे। नेट बैंकिंग के मामकले में अनुरोध कट ऑफ समय से 30 मिनट पूर्व तक स्वीकार किए जाएंगे।
|
महत्वपूर्ण अधिसूचना |
भर्ती
| बोली/निविदाएं/नीलामी
| मीडिया टॉक |
| साइट मैप
| डिस्क्लेमर
| फीडबैक
1024*768:::: में उत्तम रूप से देखा जा सकता है. कॉपीराइट सुरक्षित इंडियन बैंक |