Indian Bank              
बैकिंग प्रौद्योगिकी   को आम आदमी तक पहुंचाना होम पेज प्रोफाइल उत्‍पाद एवं सेवाएं एनआरआई सूचना एनआरआई योजना अतिथि पुस्तिका
 


पुदुवै भारतियार ग्राम बैंक का उदघाटन
(इंडियन बैंक द्वारा प्रायोजित)


इंडियन बैंक ने क्षेञीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) यथा सप्‍तगिरि ग्रामीण बैंक तथा पल्‍लवन ग्राम बैंक को प्रायोजित किया है । सप्‍तगिरि ग्रामीण बैंक आंध्रप्रदेश के दो जिलों यथा कृष्‍णा एवं चित्‍तूर में परिचालित है तथा इसका मुख्‍यालय चित्‍तूर में है । पल्‍लवन ग्राम बैंक का मुख्‍यालय सेलम में है तथा यह तमिलनाडु के 14 जिलों यथा सेलम, नामक्‍कल,कृष्‍णगिरि,धर्मपुरी,विळुपुरम,कडलूर,कोयम्‍बत्‍तूर, करूर,ईरोड,नीलगिरि,वेल्‍लूर,तिरूवण्‍णामलै,कांचीपुरम एवं तिरूवल्‍लूर में परिचालित है ।

इंडियन बैंक द्वारा प्रायोजित तीसरा आरआरबी संध शासित क्षेञ पुदुच्‍चेरी में पुदुवै भारतियार ग्राम बैंक है जिसका मुख्‍यालय पुदुच्‍चेरी में है । माननीय केन्‍द्रीय वित्‍त मंञी श्री पी चिदम्‍बरम ने 01.06.2008 को पुदुच्‍चेरी में इस आरआरबी का उदघाटन किया और इसकी पहली शाखा पुदुच्‍चेरी मुख्‍य के खोले जाने की घोषणा की ।

श्री एम एस सुदर राजन,अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,इंडियन बैंक ने इस कार्यक्रम की अध्‍यक्षता की । संघ शासित क्षेञ पुदुच्‍चेरी के माननीय मुख्‍यमंञी श्री एन रंगासामी,केन्‍द्रीय योजना एवं संसदीय कार्य राज्‍य मंञी श्री वी नारायणसामी,मु‍त्तियालपेट (पुदुच्‍चेरी),विधानसभा के सदस्‍य श्री नंदा टी सरवनन कार्यक्रम में अपने उदगार व्‍यक्‍त किए ।

इससे पूर्व श्री ए सुब्रमणियन, कार्यपालक निदेशक, इंडियन बैंक ने सभी सम्‍माननीय व्‍यक्तियों तथा प्रतिभागियों का स्‍वागत किया । पुदुवै भरतियार ग्राम बैंक के अध्‍यक्ष श्री आर मणिमारन ने धन्‍यवाद ज्ञापन दिया ।

सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक तथा नाबार्ड के विभिन्‍न अधिकारीगण,ग्राहकगण तथा आम जनता ने इस कार्यक्रम में भाग लिया ।


 

माननीय केन्‍द्रीय वित्‍त मंञी श्री पी चिदम्‍बरम ने संघ शासित क्षेञ पुदुच्‍चेरी के माननीय मुख्‍यमंञी श्री एन रंगासामी,हमारे अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एम एस सुदर राजन,संसद सदस्‍य डॉ श्री एम रामदास की सम्‍माननीय उपस्थिति में पुदुच्‍चेरी में 01.06.2008 को पुदुवै भारतियार ग्राम बैंक के खोले जाने की घोषणा करते हुए ।

 
 

माननीय केन्‍द्रीय वित्‍त मंञी श्री पी चिदम्‍बरम ने 01.06.2008 को पुदुच्‍चेरी में पुदुवै भारतियार ग्राम बैंक (हमारे बैंक द्वारा प्रायोजित) के उदघाटन के अवसर पर उदघाटन भाषण देते हुए। इस तस्‍वीर में श्री ए सुब्रमणियन, हमारे कार्यपालक निदेशक,श्री वी नारायणसामी,केन्‍द्रीय योजना एवं संसदीय कार्य राज्‍य मंञी तथा श्री एम एस राजन,हमारे अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भी उपस्थित हैं ।
 
 

श्री एम एस सुंदर राजन,हमारे अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक 01.06.2008 को पुदुच्‍चेरी में पुदुवै भारतियार ग्राम बैंक के उदघाटन के अवसर पर अध्‍यक्षीय भाषण देते हुए। इस तस्‍वीर में श्री ए सुब्रमणियन हमारे कार्यपालक निदेशक, श्री वी नारायणसामी,केन्‍द्रीय योजना एवं संसदीय कार्य राज्‍य मंञी तथा माननीय केन्‍द्रीय वित्‍त मंञी श्री पी चिदम्‍बरम भी उपस्थित हैं ।
 

 
 

श्री एन रंगासामी,मुख्‍यमंञी,संघ शासित क्षेञ पुदुच्‍चेरी 01.06.2008 को पुदुच्‍चेरी में पुदुवै भारतियार ग्राम बैंक के उदघाटन के अवसर पर भाषण देते हुए।
 
 

माननीय केन्‍द्रीय वित्‍त मंञी श्री पी चिदम्‍बरम 01.06.2008 को पुदुच्‍चेरी में पुदुवै भारतियार ग्राम बैंक (हमारे बैंक द्वारा प्रायोजित)के उदघाटन के अवसर पर ऋण वितरित करते हुए ।
 



पिछली बार अद्यतन June 4, 2008


1024*768:::: में उत्‍तम रूप से देखा जा सकता है. कॉपीराइट सुरक्षित इंडियन बैंक