इंडियन बैंक म्‍यूचुअल फंड

 

इंडियन बैंक म्‍यूचुअल फंड का निर्माण 1990 के दौरान  रू.25 लाख के कॉरपस के साथ इंडियन बैंक द्वारा प्रायोजित एक न्‍यास के रूप में हुआ था।  न्‍यास द्वारा योजनाओं का प्रबंधन वर्ष 1990-1994 के दौरान आईबीएमएफ द्वारा किया गया।  सेबी (एमएफ) विनियम 1993 के अनुपालन में, इंडफंड मैनेजमेंट लिमिटेड (आईएफएमएल), नामक एक आस्ति प्रबंधन कंपनी जनवरी 1994 के दौरान रू.5 करोड के प्रदत्‍त पूंजी के साथ इंडियन बैंक के पूर्ण स्‍वामित्‍व अनुषंगी के रूप में निर्मित हुई    जनवरी 1994 तक, आईबीएमएफ की योजनाएं आईएफएमएल द्वारा प्रबंधित की जा रही थी।  आईबीएमएफ ने 12 क्‍लोज एंडेड योजनाएं शुरू की एवं रू;627.10 करोड जुटाए।  12 योजनाओं में से 9 योजनाएं परिपक्‍वता तिथि को पुन:प्राप्ति कर ली गई।  तीन योजनाएं यथा इंड नवरत्‍ना, इंड शेल्‍टर, तथा इंड टैक्‍स शील्‍ड के नवम्‍बर 2001 के दौरान टाटा म्‍यूचुअल फंड को अंतरित कर दिया गया।

 

इंडियन बैंक की निम्‍नलिखित योजनाओं की पुन:प्राप्ति कर ली गई है एवं पुन:प्राप्ति मूल्‍य यूनिट प्रमाण पत्र के साथ पूर्ण पुन: प्राप्ति आवेदन प्रस्‍तुत करके प्राप्‍त किया जा सकता है। 

 

योजनओं का नाम

पुन: प्राप्ति की तिथि

पुन:प्राप्ति प्रति यूनिट

रू. पै.

इंड रत्‍ना (1990)    

31.01.1996

14.14

इंड रत्‍ना (रोल्‍ड ओवर)

21.02.2001

17.66

स्‍वर्ण पुष्‍प (मासिक) (1990)

31.01.1996

101.72

स्‍वर्ण पुष्‍प (वार्षिक) (1990)

31.01.1996

101.72

स्‍वर्ण पुष्‍प (मासिक) (रोल्‍ड ओवर)

31.03.1999

100.00

स्‍वर्ण पुष्‍प (वार्षिक) (रोल्‍ड ओवर)

31.03.1999

100.00

इंड 88ए

31.03.1996

128.07

इंड मोती

30.06.1997

7.72

इंड ज्‍योती ए

31.03.1998

8.54

इंड ज्‍योती बी

31.03.1998

20.02

इंड प्रकाश ए

31.11.1999

10.00

इंड प्रकाश बी

31.11.1999

19.11

इंड सागर

15.06.2001

19.22

 

 

 

 

 

 

 

डाउनलोड की गई पुन: प्राप्ति फार्म

 

 

पुन: प्राप्ति फार्म हेतु निम्‍नलिखित कार्यालयों से भी संपर्क किया जा सकता है। 

 

इंडफंड मैनेजमेंट लिमिटेड

स्‍पेंसर टावर, 5वां तल

770-ए अन्‍ना सालै

चेन्‍नै 600 002

फोन 044 - 28490436/37

इंड फंड मैनेजमेंट लिमिटेड

सिटी आईस बिल्डिंग, पहला तल

298, पेरिन नरीमन स्‍ट्रीट फोर्ट

मुम्‍बई 400 001

फोन 022 - 2267 1362 / 2267 7083

 

इंड शेल्‍टर, इंड टैकस शील्‍ड तथा इंड नवरत्‍न योजनाओं के निवेशकों से अनुरोध है कि वे पुन:प्राप्ति तथा किसी अन्‍य सवाल के लिए निम्‍नलिखित पते पर टाटा म्‍यूचुअल फंड से संपर्क करें। 

 

टाटा एसेट मैनेजमेंट लि.

मुल्‍ला हाऊस, भूतल

51 एमजी रोड, फाउंटेन फलोरा के नजदीक

मुम्‍बई 400 001

टोल फ्री नम्‍बर 1800 209

फैक्‍स 022 - 66178200

ईमेल vpoojari@tataamc.com

vkoppiker@tataamc.com

 

इंड शेल्‍टर योजना 31.03.2002 का परिपक्‍व हुई। टाटा म्‍यूचुअल फंड ने अप्रैल 2002 के अंतिम सप्‍ताह के दौरान सभी यूनिट धारकों को पुन: प्राप्ति वारंट भेजा है। 

 

इंड टैक्‍स शील्‍ड योजना पुन: प्राप्ति 31.03.2003 को हो गई।  टाटा म्‍यूचुअल फंड ने उपर्युक्‍त योजना के पुन:प्राप्ति नही किए गए फोलियो को टाटा इक्विटी अपॉरट्यूनिटिज फंड (ओपन एंडेड योजना) के तहत स्‍वत: वर्गीकृत कर लिया है तथा सभी निवेशक जिन्‍होंने यूनिटों की पुन: प्राप्ति नही की है उन्‍हें स्‍टेटमेंट ऑफ अकाउंट भी भेजा है। 

 

इंड नवरत्‍न (रोल ओवर) की पुन: प्राप्ति 31.03.2004  को हो गई।  टाटा म्‍यूचुअल फंड ने उपर्युक्‍त योजना के तहत पुन: प्राप्ति नही किए गए फोलियो को टाटा ग्रोच स्‍कीम (ओपन एंडेड)  में स्‍वत: वर्गीकृत कर लिया गया पुन: प्राप्ति नही किए  सभी निवेशकों को स्‍टेटमेंट ऑफ अकाउंट भी भेजा है।