|
माननीय वित्त मंञी श्री पी चिदम्बरम
द्वारा शिलान्यास किया गया । अभी बैंक का प्रधान कार्यालय
66,राजाजी सालै,चेन्नै में स्थित है । रायपेट्टा में नये भवन का
निर्माण 36.4 ग्राउंड की अपनी भूमि पर पूरी आधुनिक सुविधा युक्त
होगा और निर्मित क्षेञ 18998 वर्ग फीट का होगा (बेसमेंट,भूतल एवं
3 तल)।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एम एस सुंदर राजन ने अपने स्वागत
भाषण में बैंक से प्रदत्त समर्थन के लिए वित्त मंञी एवं भारत
सरकार को धन्यवाद अर्पित किया और कहा कि बैंक ने मूल्यबर्धित
ग्राहक सेवा प्रदान करने को अत्यधिक प्राथमिकता दी है ।
माननीय वित्त मंञी ने समाज के विभिन्न वर्गों को सर्वोच्च
बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने हेतु बैंक की प्रशंसा की ।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने भारत सरकार द्वारा धारित अधिमान
शेयरों के लिए रु 35,00,00,000/- (रुपये पैंतीस करोड़) का लाभांश
चैक एवं ईक्विटी शेयरों के लिए रु 137,52,80,000 (रुपये एक सौ
सैंतीस करोड़ एवं बावन लाख अस्सी हजार) का चैक प्रदान किया ।
कार्यपालक निदेशक श्री ए सुब्रमणियन ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।
|